ये व्यायाम रोजाना करने की आदत डाल लें, कई बीमारियों से दूर रहेंगे

ये व्यायाम रोजाना करने की आदत डाल लें, कई बीमारियों से दूर रहेंगे

सेहतराग टीम

आज के समय में जिस प्रकार समय बीत रहा है उसी प्रकार बीमारियां भी लगातार बढ़ती चली जा रही है। वहीं कोरोना वायरस के दौर के बाद लोगों को फिट रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि हम फिट रहेंगे तभी हमारा शरीर रोगों से लड़नें में सक्षम बना रहेगा। ऐसे में कई व्यायाम हैं जिन्हें हम घर पर ही करके पूरी तरह फिट रह सकते हैं, और बीमारियों का शिकार होने से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन व्यायाम के बारे में जिन्हें आप 2021 में अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

स्थिर बाइक व्यायाम

आप स्थिर बाइक व्यायाम भी कर सकते हैं। इसे करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, दिल और फेफड़ों को आराम मिलता है और साथ ही कैलोरी बर्न भी होती है। ये आपके जोड़ों पर तनाव कम डालती है और ये एक उत्कृष्ट एरोबिक कसरत प्रदान करती है। अगर आप स्थिर बाइक व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार हो सकता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है और आपका मस्तिष्क तेज काम करने में मदद करता है।

जुंबा 

जुंबा एक ऐसा व्यायाम है, जिससे आप खुद को तंदुरुस्त और ताजा रख सकते हैं। ये एक तरह की मस्ती भरी डांस एक्सरसाइज होती है, जिससे वजन घटाने में, दिल की बीमारी, फेफड़ों की बीमारी आदि में काफी आराम पाया जा सकता है। साउथ अफ्रीकी धुन पर होने वाली ये एरोबिक्स डांस फॉर्म आपकी काफी मदद कर सकती है। इसे करने से एक घंटे में 400 से लेकर 600 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। ये आपके ब्लड प्रेशर को भी सही करने में मदद करता है।

बॉडी वेट वर्कआउट

अगर आप जिम नहीं जा पा रहे तो आप घर पर ही बॉडी वेट वर्कआउट कर सकते हैं। आप पुशअप्स, पुलअप्स और स्कवाट्स कर सकते हैं। इससे आपका शरीर फिट और तंदुरुस्त तो होता ही है, साथ ही आपके शरीर का आलस भी दूर भागता है। ये व्यायाम करने से आप बीमारियों से भी कोसों दूर रहते हैं और आपकी मशल्स भी अच्छे से काम करती है, आपको नींद अच्छी आती है, आप थकान महसूस नहीं करते हैं और आपको भूख भी अच्छी लगती है। इसलिए इसे आप कर सकते हैं।

योगा

साल 2021 में अगर आपको पूरी तरह स्वस्थ रहना है, तो आप घर पर ही योगा कर सकते हैं। इसे करने से आप स्वस्थ, अधिक सृजनशीन, प्रसन्न और शांत रह सकते हैं। योगा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में आती है और नाकारात्मक बाहर निकलती है। योगा करने से कई बीमारियों से कोसों दूर रहने में भी मदद मिलती है, साथ ही इससे शारीरिक दिक्कतों से भी दूर रहा जा सकता है। इसके लिए आप नौका आसन, चक्रासन, चेयर पोज, इंजन दौड़ आदि कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

रोजाना अंडे खाइए और तनावमुक्त रहिए, जानें क्या कहता है रिसर्च

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।